खगडि़या, नवम्बर 4 -- नदी संरक्षण के लिए जागरूकता रैली Khagaria News: खगड़िया : गंगा उत्सव के अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य नदी संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता रैली खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता गंगा उत्सव के अवसर पर नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं उनके महत्व के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर में भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए राजेंद्र चौक तक निकाली गई। आयोजित रैली को उपविकास आयुक्त श्रेया श्री एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच...