खगडि़या, अक्टूबर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा, कोसी व बागमती का जलस्तर घटते ही क़ई गांवों पर बढ़ा का ख़तरा मंडराने लगा है। चौथम प्रखंड अंतर्गत खरैता बागमती व सदर प्रखंड के मथार, बरखंडी टोल, बेलदौर प्रखंड के पचाठ आदि गांव कटाव के मुहाने पर है। चौथम प्रखंड अन्तर्गत खरैता गांव में ग्रामीण सड़क भी एक सप्ताह से कटाव की जद में है। वही बेलदौर प्रखंड के बलैठा पंचायत के पचाठ गोलाघाट से लेकर डुमरी दुर्गा स्थान तक कोसी कटाव हो रहा है। पचाठ मुाहरी टोला तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबाई में कोसी का कटाव हो रहा। है। गत 14 अक्टूबर को जिले के समाजसेवियों ने सदर प्रखंड अन्तर्गत मथार गांव के पास गंगा कटाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एक पखवाड़ा के अंदर काम शुरू नहीं होने पर दी आंदोलन की धमकी है। मथार गांव के स्थानीय ग्रामीण नागेश्व...