खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़नियां गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालंाकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नंही करता है। मारपीट में एक पक्ष के कई महिला-पुरुष के घायल होने की खबर है। मामले को लेकर अरुणा देवी ने मानसी थाने में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लिखित आवेदन में अरुणा देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे उनका तीन वर्षीय नाती खेलते-खेलते पड़ोसी बिपिन पंडित के आंगन में चला गया। और वहां रखी बाल्टी का पानी गिर गया। इसके बाद पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज और हंगामा किया जाने लगा। जबकि मेरी बेटी नाती को लाने गई उनकी बेटी के साथ भी बुरी तरह से मारपीट क...