Khagaria News: खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने की कई होटलों का निरीक्षण, लिए नमूने
खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एम.जी. रोड स्थित कई स्वीट्स व चाट सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, भंडारण व्यवस्था एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। टीम द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.