Khagaria News: खतियानी जमीन पर जबरन मिट्टी भराई करने की शिकायत
खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन गांव निवासी स्वर्गीय जगमोहन चौधरी के पुत्र मांगन चौधरी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जबरन खतियानी जमीन में मिट्टी भराई कार्य करने की शिकायत की है। नामजदों में पति लालो चौधरी, पत्नी ललिता देवी एवं संजय चौधरी की पत्नी रूणा देवी का नाम शामिल है। आवेदक के मुताबिक जब उसने इस कार्य से नामजदों को मना किया तो नामजद मारपीट करने पर उतारू हो गए एवं झूठे संगीन मामले में फंसा देने की धमकी दी। आवेदन में आवेदक ने संबंधित भूखंड के पूरी विवरणी अंकित करते हुए इसकी जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.