खगडि़या, सितम्बर 5 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन करीब सात घंटे देरी से पहंुची। वही 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब पौने घंटे लेट चली। इधर 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 12506 डाउन आनंदविहार-कामख्या नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...