खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बीते 24 घंटे में खगड़िया प्रखंड क्षेत्र में सर्वाधिक 90 एमएम बारिश हुई। वहीं गोगरी प्रखंड क्षेत्र में मात्र 25.80 एमएम बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन भर रूक रूक कर बारिश होती रही जबकि रात में जमकर बारिश हुई। जिसके कारण जगह जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि जिले में औसतन बारिश बीते 24 घंटे में 64.24 एमएम दर्ज की गई है। इसमें खगड़िया प्रखंड में सर्वाधिक 90 एमएम, अलौली में 71.20 एमएम, चौथम में 88.27 एमएम, मानसी में 86.80 एमएम, गोगरी में 25.80 एमएम, परबत्ता में 32.40 एमएम बारिश हुई है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुबह में झमाझम बारिश, दो दिन और बारिश की बनी है संभावना बताया जा रहा है कि जुलाईमाह में 11 दिनों में अब तक औसतन 98 एमएम बारिश हो चुकी है। ...