Khagaria News: खगड़िया में राजकोट, जयपुर, इंदौर के राखियों की राखी का धूम
खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। राजकोट, जयपुर,कोलकाता, अहमदाबाद और इंदौर से मंगाई गईं रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन की राखियां खरीदारों को खूब लुभा रही हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही राखी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार विभिन्न डिजाइन और रेंज में राखियां उपलब्ध हैं। शहर के एनएसी रोड, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, एमजी रोड समेत प्रमुख बाजारों में राखी की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। कार्टून कैरेक्टर, मोती, रुद्राक्ष, चंदन, स्टोन और फैंसी डिजाइन वाली राखियों की विशेष मांग है। वहीं भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े संदेश वाली राखियां भी खरीदारों को आकर्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.