Khagaria News: खगड़िया में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर एबीवीपी ने मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा ज्ञापन
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल ने मानसी में शुक्रवार को मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात कर खगड़िया जिले में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने मांग की कि जब तक जिले में नए विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक खगड़िया जिले के सभी महाविद्यालयों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन ही रखी जाए। शिष्टमंडल ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में खगड़िया जिले के सभी महाविद्यालय मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा के साथ खगड़िया जिले के सभी महाविद्यालयों को भी दिनकर विश्वविद्यालय के अधीन करने की बात सामने आई है। इससे जिले के विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.