खगडि़या, नवम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया : खगड़िया मंडल कारा में एसपी ने की छापेमारी, नहीं मिले आपत्तिजनक सामान खगड़िया, नगर संवाददाता पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में शुक्रवार को तड़के जेल में सघन छापेमारी एवं औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों एवं अन्य निर्धारित स्थलों की सघन तलाशी ली गई। हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामदगी नहीं हो सकी। छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ रमेश कुमार, सदर, डीसीएलआर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं करीब 50 पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खगड़िया मंडल कारा में एसपी ने की छापेमारी, नहीं मिले आपत्ति...