खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के एक वृद्ध की मंगलवार की शाम सीमावर्ती बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। खगड़िया रेल पुलिस बुधवार को सदर अस्पताल में पोटमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत काजीचक निवासी 84 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद बताया जा रहा है। उसका वर्तमान घर बेगूसराय जिले के लोहियानगर वार्ड में भी बताया गया। परिजनों ने बताया कि गत सोमवार को घर से निकला था। इधर खगड़िया जीआरपी थानाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...