खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप 2026 में बिहार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोगरी प्रखंड के बन्नी गांव के रहने वाले राजकुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खगड़िया जिले के छह होनहार खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। इनमें बन्नी वार्ड नंबर 11 के निवासी लड्डू लाल सिंह के पुत्र राज कुमार ने तलवारबाजी में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया। गतका खगड़िया एसोसिएशन के खिलाड़ी ने शानदार खेल के दम पर कांस्य पदक जीतकर शेर-ए-बिहार का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण...