Khagaria News: कोसी नदी के कटाव से ग्रामीणों में दहशतं, कार्य धीमी होने से लोगों में आक्रोश
खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के इतमादी पंचायत के गांधीनगर (पंचबीघी) गांव में कोसी कटाव अपने चरम स्तर पर है। कटाव पर अंकुश लगाने के लिए फ्लड फाईिंटग के तहत धीमी गति से किए जा रहे कार्य से प्रभावित होने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि कटाव के आक्रमकता को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर फ्लड फाईिंटग के तहत कटाव निरोधी कार्य बाढ़ प्रमंडल दो के द्वारा करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि कटाव पर अंकुश लगाने के लिए चार अलग-अलग संवेदकों को कार्य आवंटित कर कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार संवेदकों में से केवल एक संवेदक की टीम के द्वारा कटाव निरोधक कार्य करवाया जा रहा है। जबकि शेष बचे तीन संवेदकों की टीम के द्वारा कटाव निरोधक कार्य को कच्छप गति से अंजाम दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.