खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम कोसी नदी का जल स्तर में वृद्धि होते ही जिले के गोगरी प्रखंड के कई गांवों पर बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है। कोसी नदी का जल स्तर बढ़ने से पौरा पंचायत का सहरौन, प्रयागी एवं लौंगा, फुलवड़िया एवं वीरवास गांव कोसी कटाव की जद में आ गया है। कोसी नदी के मुहाने पर बसी उक्त गांव की आबादी लगभग आठ हजार की है। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देख उक्त गांव के लोग भय के साए में जी रहे हैं। पौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी ने बताया कि अचानक कोसी का जल स्तर बढ़ने से गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के पंचायत कोसी कटाव प्रभावित है। यह भी पढ़ें- जिले का इतमादी, बलैठा व तेलिहार पंचायत 13 वर्षों से है कटाव के मुहाने परप्रभावित पंचायतों की स्थिति सर्किल नंबर एक के सात पंचायत पौरा, बलतारा, पकरैल, कोयल...