खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता व्यवहार न्यायालय खगड़िया के कार्यालय अधीक्षक रविन्द्र कुमार बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उक्त रिक्त पद पर एडीजे प्रथम कोर्ट के पेसकार संगीत कुमार मिश्रा को नए कार्यालय अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। सिविल कोर्ट के नाजिर सुनील कुमार ने बुधवार को बताया कि रविन्द्र कुमार कार्यालय अधीक्षक के पद से आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे पटना उत्तरी मंदिरी के मूल निवासी हैं। रविन्द्र कुमार ने बताया कि 7 अगस्त 1990 को कोर्ट में अपना योगदान देते हुए कुशलतापूर्वक सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...