खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई है। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से रामदेव मिस्त्री की पत्नी किरण देवी के आवेदन पर स्व. कौशल सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह सहित दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर घटना का कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दर्जनों लोग पीड़िता किरण देवी के घर पर पहुंचकर हंगामा करते दिख रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि दर्जनों लोग उसके घर में घुसकर मारपीट की है। जब गांव के लोग आए तब जाकर उनलोगों की जान बची। पीड़िता ने कहा कि पहले उसके पति को...