खगडि़या, सितम्बर 7 -- Khagaria News: खगड़िया, नगरसंवाददात शहर के कृष्णापुरी बलुआही मोहल्ले में नदी के जलस्तर वृद्धि के बाद से कई घरों में पानी घुस गया है। जिससे कई दर्जन परिवार के लोग विस्थापित होकर शहर के बापू मिडिल स्कूल में रह रहे हैं। इधर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं०-30 के वार्ड पार्षद सह शशक्त स्थायी समिति सदस्य रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि कृष्णापुरी बलुआही वार्ड नं-30 में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण 70 से अधिक घरों में पानी आ गया है। पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार से बात कर वार्ड नं०-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार के परेशानी को बताया तो उन्होंने कहा कि बापू मध्य विद्यालय को खुलवा देते हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग इन सभी...