खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसको लेकर डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के साथ जिले में खेती को अधिक लाभकारी बनाने, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, विपणन और नए नवाचारों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मखाना और केला जैसी उद्यानिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इन फसलों की खेती के साथ इनके प्रसंस्करण और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों ...