खगडि़या, नवम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के इटवा स्लुइस गेट के समीप वर्षों से जमा गाद की सफाई मंगलवार को सांसद राजेश वर्मा की पहल पर उनके निजी कोष से शुरू कराया गया। सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन कुार जायसवाल ने मौके पर पोकलेन मशीन लगवाकर गाद निकासी का काम शुरू कराया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से जलजमाव की समस्या से परेशान आसपास के किसानों के लिए यह पहल राहत लेकर आई है। सफाई कार्य शुरू होते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी और उम्मीद का माहौल देखने को मिला। इटवा स्लुइस गेट के समीप गाद जमा होने के कारण लंबे समय से पानी की निकासी बाधित थी। इसका सीधा असर आसपास के कृषि क्षेत्रों पर पड़ रहा था। स्थानीय किसानों के अनुसार, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले दो वर्षों से खेतों में पानी जमा था, जिससे सैकड़ों कि...