Khagaria News: किशोर को सांप ने डसा, अस्पताल में किया भर्ती
खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के आजाद नगर गांव निवासी अनिल सिंह के 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को सांप ने काट लिया। मामले की जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद डॉक्टर पीड़ित का स्थिति नियंत्रण में बता रहे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक घटना के समय वह अपने खेत में घास काट रहा था, इसी क्रम में सांप ने उसके दाएं हाथ में काट लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने स्थिति में सुधार बताया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : किशोर को सांप ने काटा, अस्पताल में किया भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.