Khagaria News: कार्यशाला में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता इतमादी पंचायत के स्वर्णपुरी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के प्रांगण में शनिवार को बरौनी डेयरी के तत्वावधान में प्रबंध निदेशक रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, उचित रखरखाव, नियमित टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन के लिए पशुओं का स्वस्थ रहना तथा दुग्ध निकालने के समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.