खगडि़या, नवम्बर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा घाट, महेशखूंट, मानसी व खगड़िया गंडक घाट पर आस्था का सैलाब स्नान के लिए उमड़ पड़ा। महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेम्हा बन्नी, धर्मपुर बन्नी वह झिकटिया पंचायत के पतला, भदलय गंडक में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंडक नदी में स्नान के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने सुर्योदय होते ही बन्नी गंडक घाट पर डुबकी लगाने पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा हिन्दुओं का पवित्र दिन होता है। जिसे हिंदू धर्म में गंगा स्नान के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Munger News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाई आस्था की डुबकी कार्तिक पूर्णिमा पर, गंगा घाट पर दिन भर श...