खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान के तहत कार्यालय भवनों के रखरखाव, मरम्मतीकरण, रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी समेत सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दीपावली से पूर्व कार्यालय भवनों के मरम्मतीकरण, रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित कार्यालयों में संचालित कार्यों की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति तथा उनके समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की गई। डीएम ने संंबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली से पूर्व सभी आवश्यक मरम्मतीकरण, रंग-रोगन एवं साफ-सफाई के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना ...