Khagaria News: कांडों के दो नामजद आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयकुमार उर्फ दुखन शर्मा तथा जमुई जिले के बूढ़ी खैर गांव निवासी महेश सिंह के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित चौथम थाना कांड संख्या 171/26 एवं कांड संख्या 296/25 के नामजद अभियुक्त हैं और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों को चौथम थाना लाने के बाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देशन में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.