खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिरोध मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध नारे लागाए व पुतला फूंके। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर शहर में मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए राजेंद्र चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद नागरिक का मताधिकार है और इस अधिकार पर...