खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बुधवार को परबत्ता में आयोजित बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक क़ो संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। मौक़े पर केंद्र की मोदी सरकार व गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पर वोट चोरी, चंदा चोरी और सत्ता के दुरुपयोग जैसे गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने, जनता की समस्याओं को समझने और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनकर संघर्ष ...