खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता डीएम विक्रम विरकर की पहल पर आज त्योहार का अवसर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर डीएम ने छात्राओं के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की तथा उनके साथ विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने बालिकाओं के साथ खेलों में भाग लिया और उनके साथ सहज एवं आत्मीय संवाद किया। बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। डीएम ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज...