Khagaria News: कस्तुरबा गांधी बालिका स्कूल में नियोजन को लेकर आपत्ति देंगे अभ्यर्थी
खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में चतुर्थवर्गीय पदों के लिए हुई काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया है। बता दें कि जिले के विभिन्न सात कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में रिक्त 12 पदों के विरुद्ध हुई काउंसिलिंग में कुल 134 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। विभाग ने अब इन अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का समय आगामी पांच अक्टूबर तक दिया है। अभ्यर्थी अपना आपत्ति सर्व शिक्षा अभियान जिला कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि मेधा सूची एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसमें किसी तरह की अभ्यर्थियों को आपत्ति है तो वे निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद फाइनल लिस्ट जारी किया जा सकेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.