खगडि़या, अक्टूबर 11 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। रविवार को खगड़िया शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तिमय माहौल बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती के पाठ और पूजा-अर्चना से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। नवरात्र को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि शहर ...