खगडि़या, अक्टूबर 11 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। अलौली प्रखंड क्षेत्र के कोलवारा धाट में मछली मारने के दौरान रविवार को डूबने से एक मछुआरा की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सिरैया के रहने वाले 45 वर्षीय युगेश्वर सहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह नाव पर मछली की शिकारमाही कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह से नाव से गिर गया। जिकसे कारण नदी के तेज धारा में वह बह गया और काफी मशक्कत के साथ उसे नदी से निकाला गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: जमालपुर काली पहाड़ी की तराई की जलाशय में नहाने उतरे अंडा दुकानदार की डूबकर मौत इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्...