Khagaria News: करुआमोड़ चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
खगडि़या, नवम्बर 2 -- Khagaria News: चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को करुआमोड़ चौक पर शराब के नशे में आपस में विवाद और हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, चौथम थाना की पुलिस टीम नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान करुआमोड़ चौक पर तीन व्यक्ति आपस में विवाद करते नजर आए। पुलिस ने पहले उन्हें समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस को उनके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैदपुर निवासी रणवीर यादव, अमलेश यादव तथा नौरंगा निवासी शिवचंद यादव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.