खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता व पसराहा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परबत्ता थानान्तर्गत कुल्हड़िया गांव में शनिवार की सुबह बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक कुल्हड़िया गांव निवासी शुभुकलाल साह का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बताया जा रहा है। घटना का कारण बिजली के तार गिरने के कारण बताया गया। युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना बाद परिजनों ने आनन फानन में युवक क़ो इलाज के लिये सीएचसी लाया गया, लेकिन मौक़े पर उपस्थित चिकित्सकों ने उसे जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया : करंट लगने से एक युवक की मौत, परिजनों ने पसरा मातम बताया जाता...