खगडि़या, नवम्बर 28 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के पटराहा गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव के मनोज पटेल के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, विक्रम शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात करीब दो बजे कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : कमरे में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पत...