खगडि़या, अक्टूबर 25 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक भवन, बलहा बाजार के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की मौजूदगी में रविवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के 15 लाभुक को तीन-तीन हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंचायत मुखिया श्री राजेश भारती, सचिव मीना कुमारी, आवास सहायक राजू कुमार, विकास मित्र शंभू सदा, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, वार्ड सदस्य गुड्ड साह, हरेराम चौधरी, मंटू कुमार, मिथिलेश कुमार, अरुण सदा, दयाराम रजक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। वही पंचायत में पंचायत विकास दिवस भी मनाया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने सभी लोगों से विकास योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: कबीर अंत्येष्टि योजना के 15 लाभुकों को तीन-तीन हजार रुपए का दिया च...