Khagaria News: कपड़ा धोने के दौरान कोसी नदी में लापता दो सगी बहनों का आठवें दिन भी पता नहीं, मायूसी
खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित कोसी नदी के बलकुंडा घाट पर कपड़ा धोने के दौरान लापता दो सगी बहनों का शुक्रवार को घटना के आठवें दिन भी पता नहंी चल सका। मिली जानकारी के अनुसार गत 21 अगस्त को बलकुंडा गांव निवासी राजाकरण सिंह की 10 वर्षीया पुत्री निभा कुमारी और आठ वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी लापता हो गई। उल्लेखनीय है कि कपड़ा धोने के लिए कोसी नदी के किनारे बलकुंडा घाट गई थीं। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में चले जाने से दोनों का पैर फिसल गया। जिससे पानी में डूबकर लापता हो गईं। इधर चौथम सीओ रवि राज ने बताया कि अब तक पता नहंी चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.