खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता गांवों में बेटियों के शादी में लोगों को खर्च का बोझ घटे, इसके लिए बिहार सरकार द्वारा सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप योजना के तहत भव्य विवाह भवन का निर्माण 50 लाख की लागत से कराया जाना है। इसके लिए अब तक जिले के 113 पंचायतों में से 97 पंचायतों में जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। विभाग द्वारा इन 97 पंचायतों में से 49 पंचायतों को भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। वहीं इन पंचायतों में जिलाधिकारी के द्वारा भवन निर्माण के लिए भी कार्यादेश दिया जा चुका है। कई पंचायतों में कन्या विवाह मंडप योजना के तहत विवाह भवन के लिए भवन का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। हालांकि अभी भी 16 पंचायतों में जमीन की तलाश की जा रही है। इन भवनों के निर्माण होने से गांवों में अब गरीबों परिवारों को अपने ...