खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब सवा दो घंटे देरी से चली। वही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब आधे घंटे लेट चली। वहीं 15532 डाउन अमृतसर-सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...