Khagaria News: कटिहार: दुर्गा पूजा की खरीदारी करने निकले पांच दोस्त, रास्ते में दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खगडि़या, अक्टूबर 15 -- Khagaria News: मनसाही से शशि रमण की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर मखदुमपुर के समीप बेसरमा पुल के पास अनियंत्रित होने से दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के मारा टोला निवासी शिव कुमार ऋषि उर्फ मांगन (30) और मनसाही थाना क्षेत्र के इमली टोला कजरा निवासी उजली उरांव (22) के रूप में हुई है। घायलों में अजीत उरांव का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि मृतकों का शव सदर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम नगर थाना पुलिस द्वारा कराया जायेगा। घटना को लेकर बताया जाता है कि मनसाही कजरा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.