खगडि़या, जुलाई 2 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर प्रखंड के इतमादी पंचायत के गांधीनगर (पचबीघी) गांव में बने प्राइमरी स्कूल का पक्का मकान सहित वाचनालय कई वर्ष पहले कटाव का शिकार हो गया। तबसे इस प्राइमरी स्कूल का संचालन पॉलीथिन टांगकर किया जा रहा है। बुधवार को नवपदस्थापित डीएम के निरीक्षण से स्कूल भवन के निर्माण होने की उम्मीद जगी है, लेकिन यह जमीनी हकीकत कब तक ले पाएगी यह आने वाला समय ही बताएगा? ग्रामीणों के मुताबिक वर्षों पूर्व कोसी कटाव से स्कूल का भवन नदी में समा गया था। जिसके बाद से आज तक इस स्कूल को अपना स्थायी भवन फिर से नहीं बन पाया है। यह भी पढ़ें- जिले का इतमादी, बलैठा व तेलिहार पंचायत 13 वर्षों से है कटाव के मुहाने पर स्कूल भवन के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गर्मी एवं वर्षा के दिनों में प्राय...