खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रतिवर्ष गंगा नदी की बाढ़ की मार झेल रहे कज्जलवन दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। बताया जाता है कि 1956-60 के दशक में हुए कटाव के बाद अब तक के इतिहास में पहली बार कोई सीओ कज्जलवन दियारा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे मिले और उनकी समस्याओं को जाना। सीओ ने दियारा क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ एवं कटाव से उत्पन्न जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण आवागमन, घरों की सुरक्षा, पशुओं के लिए चारा, राहत सामग्री सहित कई समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। इधर दियारा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और बाढ़ के बीच सीओ का प्रभावित लोगों के बीच पहुंचना ग्रामीणों...