खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63348 डाउन समस्तीपुर-सहरसा मेमू करीब पौने घंटे लेट चली। वही 15706 डाउन दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से चली। वहीं 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15566 न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...