Khagaria News: ओलापुर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र की बढ़ेगी क्षमता
खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि ओलापुर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का क्षमता बढ़ेगा। पांच एमवीए के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल हो जाने से क्षमता बढ़कर 15 मेगावाट की हो जाएगी। जिससे आने वाले समय में उपभोक्ताओंके भार बढ़ने से भी बिजली शेडिग की समस्या नहीं होगी। इधर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. कंुदन कुमार ने बुधवार को बताया कि क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति मिलने के साथ ही पावर ट्रांसफार्मर गुरुवार तक उपकेन्द्र में पहंुच जाएगी। जिसके बाद इंस्टॉल का काम शुरू हो जाएगा। इससे आने वाले समय में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से पूर्व की तैयारी लोड बढ़ाकर की जा रही है। क्षमता बढ़ने से आने वाले समय में उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा होने पर भी लोड शेडिंग की समस्या नहीं रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.