खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुलहरिया गांव में शनिवार रात ऑटो पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल की पहचान कुलहरिया गांव निवासी मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद जावेद शनिवार रात गोगरी से ऑटो पर सवार होकर अपने गांव कुलहरिया लौट रहे थे। गांव पहुंचने के दौरान अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। यहां रविवार सुबह नौ बजे तक उनका उपचार जारी था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, किया रेफर परिजनों के अनुसार, हादसे में जावेद को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उन...