खगडि़या, सितम्बर 12 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पचायत के हनुमाननगर गांव से नौ लोगों को खगड़िया कोर्ट लेकर जा रही एक ऑटो के पलटने से उस पर सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर देख तत्काल इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना शुक्रवार को बीपी मंडल पुल उसराहा के दक्षिणी भाग में हुई। सभी घायलों को आस-पास के लोगों के सहयोग से पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा सबों का इलाज किया जा रहा है। घायलों का पहचान हनुमाननगर वार्ड नंबर तीन निवासी 72 वर्षीय अखिलेश्वर साह, 65 वर्षीय कमलेश्वरी साह, 65 वर्षीय विलास साह, 35 वर्षीय विनोद साह, वार्ड नंबर चार निवासी 65 वर्षीय गंगा साह, 60 वर्षीय रामनारायण साह, 50 वर्षीय रघुनन्दन साह, ऑटो चालक ब्रह्मदेव ठाकुर के पुत्र डिगो ठाकुर एव...