खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता गुरुवार की शाम एसपी भानू प्रताप सिंह ने जिले के चार थानों का औचक निरीक्षण किया। वे जिले के मोरकाही थाना, गंगौर थाना, बहादुरपुर व अलौली थाना का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आम आदमी से थाने पर आने पर बेहतर ढंग से संवाद स्थापित करने, आवेदनों के निष्पादन समेत अन्य बिन्दुओं पर कई आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...