खगडि़या, जुलाई 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत प्राइमरी स्कूल विजेंद्र वासा लेबा में मध्याहन भोजन की थाली में पिल्लू मिलने के मामले में स्कूल के प्रधान शिक्षक सहित चार से शोकॉज किया गया है। एमडीएम आकांक्षा चौधरी ने गोगरी एमडीएम बीआरपी कुंदन कुमार, स्कूल के प्रधान शिक्षक रिजवाना यास्मीन सहित रसोइया सुषमा देवी और इंदु देवी से जवाब तलब किया है। बता दें कि गत मंगलवार को सब्जी में पिल्लू मिला था। जिससे दो दर्जन के करीब बच्चों के बीमार पड़ने पर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बताया जाता है कि सोयाबीन खुला पैजेंट वाला खाना में उपयोग किया गया था। जिससे दो दर्जन बच्चों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...