Khagaria News: एमएलसी चुनाव को लेकर मानसी थाना परिसर में शस्त्र का बीडीओ ने किया सत्यापन
खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना परिसर में एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर शनिवार को शस्त्रों के सत्यापन का कार्य किया गया। सत्यापन अभियान मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कुल 64 लाइसेंसी शस्त्रों की जानकारी दी गई। इनमें से शनिवार को एक शस्त्र का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान शस्त्र के लाइसेंस, संबंधित कागजात एवं अन्य आवश्यक विवरणों की जांच की गई। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : एमएलसी चुनाव को लेकर मानसी थाना परिसर में शस्त्र का बीडीओ ने किया सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.