खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के 1 लाख 12 हजार 221 किसानों के खाते में आगामी 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त केरूप में दो-दो हजार रूपए हस्तांतरित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान योजना क ी 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम के द्वारा कार्यक्रम के दौरान जैसे ही योजना की राशि जारी की जाएगी, पीएम किसान लाभार्थी के बैंक खातों में दो दो हजार रुपए हस्तांतरित हो जाएंगे। वहीं डीएम विक्रम विरकर के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी राजस्व ग्रामों में 30 अक्टूबर को पीएम...