खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गंगौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रानी सकरपुरा गांव में छापेमारी कर एक युवक को कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कार्रवाई पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि रानी सकरपुरा निवासी सन्नी कुमार अपने घर पर अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद गंगौर थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सन्नी कुमार, पिता दीपक...