Khagaria News: उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गत रविवार की देर शाम महेशखूंट थाना अंतर्गत पुवारी तोला वार्ड नम्बर 14 स्थित एक घर में छापेमारी की गई। जिसमें तस्कर प्रियतम कुमार के घर से विभिन्न ब्रांड के करीब 254 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद किया गया। मौके से तस्कर प्रियतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि घर के पलंग में बने बॉक्स में शराब की बोतल छुपा कर रखा था। छापेमारी में उत्पाद इंस्पेक्टर राजा बाबू, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सहित जवान शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक मो. सत्तार अंसारी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.